UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने पुलिस पर लगाया सिंगर समर सिंह व संजय सिंह को बचाने का आरोप*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

*जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष राजन त्रिपाठी ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो जनसत्ता दल करेगा बड़ा आंदोलन*वाराणसी- भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला गरमाता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस घटना को खुदकुशी बताया वहीं अभिनेत्री की मां ने यह आरोप लगाया की साजिश के तहत मेरी बेटी की हत्या की गई है। वही शुक्रवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंचीं। मधु दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठी हैं। आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। आकांक्षा की मां ने कहा अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। तुम लोगों की बेटी भी ऐसे ही जाएगी।समर सिंह का क्या बिगाड़ा था मेरी बेटी ने।वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय नेता भी आकांक्षा दुबे की मां के साथ पहुंचे। जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष राजन त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस प्रशासन किया लचर कार्रवाई है कि घटना के इतने दिन बाद भी एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आकांक्षा दुबे को न्याय नहीं मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो जनसत्ता दल बड़ा आंदोलन करेगी।बता दें कि आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर प्रताड़ना करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच की टीम समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, पटना और महाराष्ट्र तक आरोपियों के संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार खबर है कि आरोपियों के विदेश भाग जाने की आशंका पर पुलिस प्रशासन की टीम लुक आउट नोटिस जारी किए जाने की तैयारी में है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News