विनोद यती की खास रिपोर्ट
चोलापुर- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा चोलापुर का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दुर्गा सिंह और महामंत्री अरविंद पाण्डेय निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन पर्यवेक्षक अनिल सिंह, निर्वाचन अधिकारी घनश्याम यादव की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए दुर्गा सिंह महामंत्री पद के लिए अरविंद पाण्डेय ने पर्चा दाखिल किया।निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों की लड़ाई के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। शिक्षक हमारे परिवार की तरह है उनके सुख दुख में भागीदार बनना मेरे लिए सौभाग्य कि बात होगी। शिक्षक भाई और बहनों ने जो दायित्व दिया है उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करता रहूंगा। साथ ही महामंत्री अरविंद पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए, उनकी समस्याओं का निदान समय से कराने का प्रयास करूंगा।इसके अलावा अध्यक्ष, मंत्री एवं शिक्षकों के सहमति से अन्य पदो पर संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें डॉ सुमन कुमारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामविलास यादव कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार रघुवंशी उपाध्यक्ष, दयाराम, आजाद अंसारी, श्रवण पाण्डेय संगठन मंत्री, अशोक यादव, गार्गी सिंह, ऋषिकेश पाण्डेय, गायत्री सिंह, नवीन दुबे, अरुण पाण्डेय, रेखा दुबे, अजय सिंह, सोनी श्रीवास्तव, श्वेता उपाध्याय चुने गए।