विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
रामेष्वर।पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित रामेश्वर वरुणा घाट शुक्रवार को गोधूलि बेला में 51 सौ दियो,बिजली झालरों से जगमगा उठा। राधा -कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा,पं0 अनूप त्रिपाठी व् धीरज मिश्र ,आकाश मिश्र व् पं0 रोहित के नेतृत्व में 11 वेद बाल ब्राह्मणों व् आचार्यो द्वारा मन्त्रोच्चार व् शंख ,घड़ी -घण्ट व् डमरू नगाड़ा ध्वनि सहित वरुणा की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पुल,बारजा असंख्यात घाट पर दर्शकों की भीड़ एक पल देखने को उमड़ पडी। नव युवा समिति रामेश्वर के युवा 'माँ वरुणा भक्त' घाट पर दीपों को जलाकर वरुणा की आरती व् दीपदान किया। जंसा एसओ चन्द्रजीत प्रसाद,चौकी प्रभारी रामेष्वर मोहित वर्मा,जिला प्रधान संघ महामंत्री मधुवन यादव,प्रधान अनौरा दीपक चौहान,भगत यादव,प्रधान रसुलपर कैलाश यादव पूर्व प्रधान रामेश्वर रामप्रसाद,रविशंकर पांडेय,प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव,यू पी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महासचिव आर पी सिंह,प्रांतीय प्रवक्ता के0 एल0 पथिक जिलाध्यक्षपत्रकार संघ अध्यक्ष रमेश वर्मा,जिला महामंत्री अवनीश मिश्र,अरविंद,सर्वेश यादव,शुभम शुक्ला,देवेंद्र पटेल,आशीर्वाद गुप्ता ने अपने हाथों दीपदान आरती किया।11-11 दीप जलाया। हजारों दीपों की मद्धिम रोशनी वरुणा नदी में उभरता नयनाभिराम दृश्य जैसे लग रहा था कि जमीं पर सितारे उतर आये हो। एक पल वरुणा नदी के कल -कल बहती धारा व् उनकी लहरों में दीपों के प्रकाश ने आत्मीय ऊर्जा प्रदान की। कपूर,धुप,लोहबान,दशांग की गमक व् तेल से जल रहे दीपों के लौ की खुशबु से पूरा वातावरण खुशनुमा हो उठा। दूसरी तरफ हर भक्त दीपदान के लिए वरुणा के आँचल में एक साथ उतरा तो समिति के स्वयंसेवको को संभालने में मेहनत करनी पड़ी।देर शाम भक्तों में प्रसाद वितरित की गई। सांस्कृतिक सन्ध्या में राधा -कृष्ण,शिव -पार्वती,माँ काली,हनुमान व् महिषासुर मर्दिनी की झांकी व् नृत्य -गीत पर भक्तजनों ने सांस्कृतिक सरिता में डुबकी लगाई। सुरक्षा का कमान जंसा थानाध्यक्ष चन्द्रजीत प्रसाद,पुलिस चौकी रामेश्वर के प्रभारी मोहित वर्मा समेत पुलिस बल के जवानों ने सम्भाले रखा। नव युवा समिति रामेश्वर के अजय त्रिपाठी,अजित त्रिपाठी,विपिन गुप्ता,पं0 रोहित त्रिपाठी,पियूष त्रिपाठी भा0 जि0 कार्य समिति सदस्य,राहुल त्रिपाठी,बीडीसी विशाल गुप्ता,रिशु सिंह,काशी गुप्ता,विश्वजीत त्रिपाठी,अमन सिंह,राजेश गुप्ता,प्रवीन चौरसिया,मनोज कुमार गुप्ता,गट्टू सिंह,सुशांत सिंह ,सन्तोष गिरि,रामबाबू समेत समिति के सभी सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।