UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बुनियादी जरूरतों की उपलब्धता दिव्यांग,बृद्धजनो के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी : त्रिभुवन राम

Updated on: 04 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सरकार की योजनाओं के अंतर्गत किया गया सहयोग पात्र जनों के लिए वरदान साबित होती है।दिव्यांग,बृद्धजनो के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में आज का योगदान सशक्त साबित होगी। उक्त बातें आसरा,जन विकास समिति मुर्दहा एलिम्को के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय वयोश्री तथा एडीप योजना के तहत विशेष सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने 365 बृद्धजनों व 51 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल,मोटराइज्ड ट्राई साइकिल ह्वीलचेयर,टॉयलेट सीटर ह्वील चेयर तथा अन्य उपकरण निःशुल्क वितरण के पश्चात अपने सम्बोधन में व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य,राज्य दिव्यांग सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश सरकार उत्तम ओझा ने करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन की गतिविधियों में सहजता आएगी। वृद्धजन अब स्वतंत्र रूप से चल-फिर सकेंगे। दिव्यांगजन भी आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे। लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था के सचिव सह निदेशक चंद्रन रेमंड्स ने सभी अतिथियों व लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सामाजिक समावेशन की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में नियमित होते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम सहायक रंजीत सिंह, भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह,राणा सिंह चौहान,मनोज चौबे,राजनाथ पाल,जय कुमार,डी0 के0 सिंह,फादर एलेक्स सहित संस्थान के सक्रियजन व क्षेत्रीय सम्भ्रांतजन,दिव्यांग व बृद्धजन व उनके परिजन लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News