UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना चोलापुर अंतर्गत चन्दा पुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों हौसले बुलंद

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। थाना चोलापुर अंतर्गत चन्दा पुर चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक है जारी जिम करने गए नीरज पाल पुत्र शिवकुमार पाल निवासी अमर पट्टी की रेंजर साइकिल पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी से साइकिल चोरी कर चोर हुए रखो चक्कर नीरज पाल द्वारा बताया गया कि मैं 5:00 बजे रुद्रा फिटनेस जिम बहलोलपुर आजमगढ़ रोड पर जिम करने गया था जोकि चन्दा पुर पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर दूरी पर है।जब मैं जिम से बाहर निकाला तो मेरी साइकिल नही थी जिस संदर्भ में चौकी प्रभारी चन्दा पुर को मेरे द्वारा रेंजर साइकिल चोरी की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि चौकी प्रभारी चन्दा पुर द्वारा क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग बहुत ही कम किया जाता है जिसकी वजह से क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News