UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बड़ौदा यू पी बैंक द्वारा वृहद् ग्राम चौपाल लगाकर वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- बड़ौदा यू पी बैंक द्वारा लोहता क्षेत्र स्थित ग्राम करौता में वृहद् वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्रामीणों को एक मैजिक शो के माध्यम से साक्षर किया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग वित्तीय लेनदेन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, केसीसी, डिजिटल लेनदेन के जोखिम से होने वाले नुकसान इत्यादि को मैजिकल शो के कलाकारों ने अपने कला के माध्यम से बखूबी दर्शाया।उक्त कार्यक्रम में स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र से लगभग 700 ग्रामीणों की सहभागिता रही जिनमें महिलाएं एवं पुरुष दोनों शामिल थे | आयोजित ग्राम चौपाल में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार झा द्वारा बैंक की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओ की जानकारी के साथ ही अधिक से अधिक बैंकिंग योजनाओं का लाभ लेने के लिए उपस्थित ग्रामीणों को बैंक से जुड़ने का आवाहन किया।नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधन अनुज सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड एवं स्वयं सहायता समूह पर विस्तृत जानकारी दी , अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने मछली पालन, क्रेडिट कार्ड लोन, पशुपालन लोन सहित कई व्यवसाय एवं सभी प्रकार के रोजगार के लिए बैंक द्वारा ऋण के बारे में जानकारी दी, वित्तीय साक्षरता सलाहकार दया प्रकाश पाण्डेय द्वारा लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनओं की जानकारी दिया गया शाखा या बैंक मित्र से संपर्क कर इसका लाभ लेने हेतु आवाहन किया गया।क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी राकेश कुमार ने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन से संबंधित जनधन खाता खोलने एवं विभिन्न प्रकार के जमा ऋण योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया साथ ही ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी एवं उससे होने वाले धोखाधड़ी के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बड़ौदा यू पी बैंक करौता पी. टी शाखा प्रबंधक अजय लाल, हाथी बाजार शाखा के शाखा प्रबंधक प्रशांत सिंह, जंसा के शाखा प्रबंधक बृजेश सिंह एवं रामेश्वर के शाखा प्रबंधक दिलीप मिश्रा उपस्थित थे।चौपाल मे कॉर्पोरेट कंपनी के जिला समन्वयक अश्वनी पटेल, अरविन्द कुमार, अमन पटेल, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, अश्वनी राजवंशी, विवेक विश्वकर्मा एवं बैंक पर्यवेक्षक सुरेन्द्र पाल एवं अनूप शर्मा उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News