संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।** स्मार्ट लैबोरेट्री फॉर क्लीन रिवर उन्नत भारत अभियान के तहत डाक्टर शिशिर गौर प्रोफेसर आईआईटी बीएचयू के दिशा निर्देशन में गुरुवार को अल सुबह डेनमार्क के राजदूत फरेडिस्वान पहुंचे तीर्थ धाम रामेश्वर जहां दर्शन पूजन करने के बाद घाट और वरुणा नदी का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने गौशाला देखा और गायों की नस्लों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय रामेश्वर पहुंचे जहां बच्चों ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। इस दौरान वे कक्षा 2 में पहुंचे और बच्चों के टेबल पर बैठ गए। स्मार्ट क्लास देखा तथा बच्चों से बातें किया। वही विद्यालय के अध्यापक बृजेश कुमार मौर्य ने डेनमार्क देश का फ्लैग देकर स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रगान गाया । बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वे पहुंचे ग्राम सचिवालय रामेश्वर जहां उपस्थित महिलाओं से बातचीत कर उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत मिले शौचालय तथा उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस चूल्हा के बारे में बताया। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं छोटे-छोटे कुटीर उद्योग कर जीवन में बदलाव की कहानी सुनाई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ0 रामप्रसाद ने ग्राम पंचायत में आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी।
इसके बाद में जगापट्टी ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचे जहां ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया तथा देशी गुड का स्वाद दिलाया। खेत में लगे धान की फसल ,तालाब व पंचायत सचिवालय देखकर अभीभूत हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिता कुमारी शर्मा काउंसलर एमबीसी का डेनमार्क, श्रेयांश मिश्रा, आशीष कुमार सिंह,संजय यादव ग्राम प्रधान गोसाईपुर,ग्राम प्रधान हीरमपुर, रवि शंकर मौर्य, डॉक्टर आरके सिंह सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।