UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना लंका पुलिस द्वारा चोरी की कुल 09 अदद साइकिलों के साथ अभियुक्त शशिकांत परिहार को गिरफ्तार किया गया*

Updated on: 17 April, 2026

विकास सिंह की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्श्रेरट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना कि "एक लड़का सामने घाट बसे झोपड़पट्टी में जाकर दो साईकिल औने पौने दाम में बेच रहा है जो चोरी की प्रतीत हो रही है " के आधार पर सामने घाट झोपड़पट्टी के पास से एक लड़का जिसके पास मौके पर दो साइकिल मौजूद थी पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शशिकान्त परिहार पुत्र राज कुमार परिहार निवासी- महाड़ौली थाना रामपुरा जिला जालौन, हाल पता आशुतोष नगर कालोनी सुन्दरपुर (संदीप सोनकर के मकान में) थाना चितईपुर जिला वाराणसी उम्र लगभग 19 वर्ष बताया तथा बरामद साइकिलों के सम्बन्ध में पूछताछ से उपरोक्त साइकिलें चोरी की होना पाया गया। जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त की जेब से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। पकड़े गये अभियुक्त की निशांदेही पर जजेस गेस्ट हाउस के सामने नर्सरी के पीछे से 07 अदद साईकिले बरामद हुयी जिसके बारे में पूछा गया तो बताया कि इन साईकिलों को मैने BHU विश्वनाथ मन्दिर के सामने व कैम्पस से चुराया था। अभियुक्त उपरोक्त को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 06.15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।चोरी की कुल 09 अदद साइकिलें जिनका विवरण क्रमश में 1. SKYROCK GANG रंग ब्लैक माडल रेंजर 2- BOOST HIND STAR रंग ब्लैक रेंजर 3- UNEXTER CRUSH रंग ब्लैक रेंजर 4- AVON AB-310 रंग रेड माडल सामान्य 5- HURCULIS DUALS SPORT SUSPENSON रंग ब्लैक रेंजर 6- HERCULES ( सीट पर लिखा हुआ ) रंग ब्लैक रेंजर 7- TIXD ( सीट पर लिखा हुआ) रंग ब्लैक रेंजर 8- D.L BIKES ( सीट पर लिखा हुआ) रंग ब्लैक रेजर 9-NIL रंग ब्लैक रेंजर बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाले टीम में उ0नि0 श्री मिथिलेश कुमार, चौकी प्रभारी नगवा, उ0नि0 श्री सुनील कुमार यादव, चौकी प्रभारी बी0एच0यू),का0 विपिन बिहारी ओझा,का0 मनिन्दर खरवार, का0 प्रदीप पटेल,का.विजय भारत मौर्या, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News