UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवा अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझे*: विमल कुमार सिंह।

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*युवा देश की तकदीर बदलने वाले ऊर्जावान नायक हैं,इनका हुआ सम्मान*।

*हरहुआ* देश को एक जिम्मेदार युवा की जरूरत है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से जुड़कर आप सभी युवा साथी अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझे उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में नेहरू युवा केंद्र वाराणसी द्वारा चल रहे तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कही।मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने युवाओं को नेतृत्व की संकल्पना,गुण,दक्षता,भूमिका एवं जिम्मेदारी के बारे जानकारी दी। इसी क्रम में राज्य प्रशिक्षक के.एल. पथिक द्वारा युवाओं को सम्प्रेषण की विधियों एवं आदर्श जीवन के उत्कृष्ट सूत्रों की जानकारी व उनके लाभ के बारे में बताया। अन्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से डीपीओ नमामि गंगे ऐश्वर्या मिश्रा, अमरनाथ द्विवेदी,सुरेश तिवारी व लेखाकार सुबाष ने विचार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में इंद्रजीत यादव,रामजी यादव,राजेश कुमार निषाद,शिवप्रताप सिंह,देवेन्द्र कुमार,साधना,कमलेश,रागिनी,रेनू,आराधना,हरिओम पाठक,मुरारी शर्मा,गोविन्द सहित वाराणसी जनपद के 40 युवक-युवतियां शामिल रहे। प्रशिक्षण में युवाओं को विभिन्न गतिविधियों और दायित्व की समझ की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर सभी युवाओं को जिला युवा अधिकारी निखिल गुप्ता द्वारा सर्टिफिकेट, टीशर्ट व स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र से जुड़ी पुस्तक उपलब्ध कराया गया। उत्साही युवाओं ने जहां अपने अनुभव साझा किया वहीँ भारत माता,बंदेमातरम,देशभक्ति के जयकार लगाई। मूल्यांकन के आधार पर 3युवतियों व 4 युवकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विदाई समारोह का समापन राष्ट्र गान के साथ सम्पन्न हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News