संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के आदेश के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में आज दिनांक 08.10.2023 को थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी पर सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ श्री धनन्जय मिश्र की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र चोलापुर के हिस्ट्रीशीटरों की मीटिंग थाना चोलापुर परिसर में सम्पन्न हुई। उक्त मीटिंग का उद्देश्य सभी हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन कराना व उनके बारे में जानकारी रखना तथा वर्तमान में उनके द्वारा क्या कार्य/व्यवसाय किया जा रहा है व उनके भरण-पोषण का जरिया क्या है। उनके परिवारीजन क्या कर रहे हैं। लोगों के प्रति इनका व्यवहार कैसा है। इस उद्देश्य से मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें थाना चोलापुर क्षेत्र के अधिकतर हिस्ट्रीशीटर मीटिंग में प्रतिभाग किये। उपस्थित हिस्ट्रीशीटरों से उनका समस्यओं के बारे में भी जानकारी किया गया तथा उनके द्वारा भविष्य में किसी अपराध में लिप्त न रहने का आश्वासन भी दिया गया, यदि कोई अपराध व अपराधियों के बारे मे जानकारी प्राप्त होगी तो पुलिस को उससे अवगत कराने हेतु कहा गया। मीटिंग के दौरान श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ महोदय ने हिस्ट्रीशीटरों को सामान्य जीवन जीने के लिए | प्रेरित किया तथा कहा कि वे अपराध का रास्ता छोड़ समाज की मुख्य धारा में लौट कर ईमानदारी से जीवन यापन करें।मीटिंग के दौरान मौजूद अधिकारी/कर्मचारीगण प्र0नि0 परमहंस गुप्ता,चंदापुर चौकी प्रभारी उ0नि0 मनीष पाल,अजगरा चौकी प्रभारी,उ0नि0 राजदर्पण तिवारी,उ0नि0 गौरव पाण्डेय,उ0नि0 रमेश,व अन्य पुलिस कर्मचारीगण थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।