विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी- आज दिनांक 21-06-2023 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुधा अशोक जैन द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अभिसूचना/ यातायात श्री राजेश कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा श्री अमित कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त राजाताब श्री अंजनी कुमार राय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री प्रतीक कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर श्री प्रवीण कुमार सिंह, सुश्री किरन यादव प्रशिक्षणाधीन आई.पी.एस. व विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष एवं आईजीआरएस प्रभारी मौजूद रहे।गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रकरणों में उल्लिखित समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण कराये जाने एवं आवेदक से उनकी समस्या के समाधान के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अंकित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।