UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना कैण्ट पलिस टीम द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में वांछित 03 आरोपी गिरफ्तार*

Updated on: 13 June, 2026

ज्ञान प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व मे थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 106 / 23 धारा 363/376DB/377/302/201 भादवि व 5M/6 पॉक्सो एक्ट थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1- सनोज उर्फ राहुल सिंह पुत्र स्व0 छबीले सिंह निवासी पहलु का पूरा फुलवरिया थाना कैन्ट वाराणसी, 2- शुभम सिंह उर्फ पप्पू पुत्र राजेश सिंह निवासी पहलु का पूरा फुलवरिया थाना कैन्ट वाराणसी व एक अन्य बाल अपचारी को आज दिनांक 04.03.2023 को समय करीब 12.30 बजे निर्माणाधीन पुल फुलवरिया घोसियाना के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।उल्लेखनीय है कि दिनांक 01/03/2023 को वादी मुकदमा द्वारा स्वयं की 11 वर्षीय पुत्री के लापता होने के संबध में थाना कैण्ट में तहरीर दिया था जिसके आधार पर मु0अ0सं0 106/2023 धारा 363 भादवि पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित थी। दिनांक 02.03.2023 को वादी की पुत्री का शव वादी के घर के बगल खण्डहर में मिलने की सूचना पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा पंचायतनामा व अन्य विधिक कार्यवाही करते हुये नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य सुसंगत साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376DB/377/302/201 भादवि व 5M/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर प्रभारी निरीक्षक कैण्ट द्वारा विवेचना की जा रही थी। विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्तगण उपरोक्त को आज दिनांक 04/03/2023 को निर्माणाधीन पुल फुवरिया घोसियाना से गिरफ्तार किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News