संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर विकासखंड चोलापुर की समस्त ग्राम पंचायत से मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलशो को कार्यालय में एकत्रित किया गया इस मौके पर प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को कलश सौंपे एडीओ प्रमोद पाठक ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत से मिट्टी के कलश एकत्रित किए गए हैं जिनको संग्रहित किया गया वहीं पोस्ट ऑफिस चोलापुर से मिट्टी भी के कलश भी आए वही कुछ ग्राम पंचायत ने बैंड बाजा के साथ मिट्टी के कलश लेकर आए रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का समापन हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष चोलापुर रामसूरत यादव, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव,ग्राम प्रधान धीरेंद्र कुमार मौर्य, गुलाब राम, गुलाब गोड के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।