अतुल राय की खास रिपोर्ट
दानगंज,वाराणसी। क्षेत्र के उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल ढेरही का वार्षिकोत्सव धुमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिला जज राकेश पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश सिंह (सांसद विधुत प्रतिनिधि ) तथा पंकज टेकरीवाल निदेशक BICA रहे अध्यक्षता राजकुमार तिवारी तथा संचालन विधालय के छात्रा स्नेहलता सिंह तथा अंशू विश्वकर्मा ने किया इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए विधालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।मुख्य अतिथि अपर जिला जज राकेश पाण्डेय ने कहा कि संस्कार के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा महत्वपूर्ण है इस अवसर पर नवोदय विद्यालय मे चयनित छात्र नैतिक सेठ और पंकज मौर्या,विद्याज्ञान विधालय में चयनित छात्रा आयुषी पाल तथा श्रृष्टि सोनी कू साथ साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन में मेडल जीतने वाले छात्र रियाभारती,नाव्या चौबे अंशिका गौतम को सम्मानित किया गया है।विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में ही संस्कार देखने को मिल रहा हे।इस अवसर पर अनिल सेठ,शिवाजी सिंह,सुमंत राम,अशीष चौबे,दीपक सिंह,विनोद सिंह,सवैश सिंह,ज्ञान प्रकाश सिंह,मनोज पाण्डेय,अरूण सिंह आदि मौजूद रहे।