UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हर ग्रामीण को शासन की योजनाओ का लाभ दिलायेगे:* अलका यादव प्रधान। वाराणसी

Updated on: 17 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ।प्रशासन चला गांव की ओर के तहत आज हरहुआ ब्लाक के ग्रामपंचायत करोमा मे जनचौपाल लगाई गई।जनचौपाल की अध्यक्षता करते हुए ग्रामप्रधान अलका यादव ने कहा कि प्रशासन का गांवो मे आकर हमारी समस्या सुनना सुखद समाचार है।हम सभी ग्रामवासियो को शासन की लाभकारी योजनाओ से लाभान्वित कराने का पूरा प्रयास करेगे।जनचौपाल मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्रामीणो की आवास की मांग पर जांचोपरांत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।क्षेत्रीय लेखपाल सुशील श्रीवास्तव ने ग्रामीणो की वरासत और भूमि विवाद संबंधित समस्याओ को दर्ज किया और मौके पर ही दो शिकायतो का त्वरित निस्तारित किया।रोजगार सेवक भगतसिंहयादव ने चौपाल मे मनरेगा मजदूरो की डिमांड प्राप्त कर आश्वासन दिया कि सभी सक्रिय मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।चौपाल मे सेक्रेटरी चंद्रबली,बसंतलाल सरोज,दीपक चौहान व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News