विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री / तस्करी / परिवहन एवं अपराध रोकथाम व अपराधियो की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया व सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता थाना कैन्ट व थाना शिवपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर छोटी कोईरान स्थित प्रदीप मौर्या के मकान अवैध रूप से अधिक मात्रा मे गांजा रखे जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर दबिश देकर 03 नफ़र अभियुक्तगण 1. राहुल जायसवाल पुत्र भोलानाथ जायसवाल निवासी जमुआ थाना कछवा जनपद मिर्जापुर हाल पता छोटी कोईरान (प्रदीप मौर्या का मकान ) थाना लोहता जनपद वाराणसी 2. सत्यम मौर्या पुत्र स्व0 विजयकान्त मौर्या निवासी कुशवाहा नगर थाना लोहता जनपद वाराणसी 3. ओमप्रकाश मौर्या पुत्र प्रदीप मौर्या नि० कुशवाहा नगर थाना लोहता जनपद वाराणसी को आज दिनांक- 14.04.2023 को समय करीब 04.10 बजे कुल 114 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0080/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में विदुष सक्सेना सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया,डा० अतुल अंजान त्रिपाठी सहायक पुलिस आयुक्त कैंट,थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय,उ0नि0 रमेशचन्द्र पाण्डेय,उ0नि0 नत्थू प्रसाद,उ0नि0 स्वतन्त्र सिंह, उ0नि0 संदीप कुमार सिंह,हे0का0 शिवाजी सिंह,हे0का0 मोहन,हे0का0 अजय राय,हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह,हे0का0 आनन्द सिंह,का0 अजीत कुमार, उ0नि0 हिमांशु त्रिपाठी क्राइम टीम, उ0नि0 राजकुमार क्राइम टीम, हे0का0 बृजबिहारी ओझा क्राइम टीम,का0 सचिन मिश्रा क्राइम टीम, हे0का0 राघवेन्द्र सिंह क्राईम टीम, का0 बालमुकुन्द मौर्या क्राईम टीम, का0 दीवाकर क्राईम टीम,का0 पंकज कुमार यादव हमराह एसीपी रोहनिया,का0 यशवन्त यादव हमराह एसीपी रोहनिया,का0 चन्दन हमराह एसीपी रोहनिया,का0 सुमित यादव हमराह एसीपी कैण्ट,का0 यादवेन्द्र कुशवाहा हमराह एसीपी कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।