UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दुर्गा पूजा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न हो: जिलाधिकारी

Updated on: 17 April, 2026

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट

                  जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं  पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियो के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा के दौरान सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध नहीं किए जाएंगे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंडालों में विद्युत सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं व जहां पर आवश्यक हो ट्रांसफार्मर एवं जर्जर तार बदल दिए जाएं।
          अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि शहर की सभी सड़कों का सर्वे करा ले और कहीं गड्ढा हो तो तत्काल भरवाना सुनिश्चित करें। उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र के धर्म गुरुओं के साथ बैठक अनिवार्य रूप से कर ले। 
          सभी उप जिलाधिकारियो व क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि अपने अपने तहसीलों में ही रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित करें।   पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली जाए। एंटी रोमियो स्क्वायड एक्टिव रहे। महिलाओं पर होने वाले दुर्घटनाओं के संबंध में तुरंत अवगत कराया जाए। ग्रामीण चौकीदारों को एक्टिव कर उनसे सूचनाएं ली जाए। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। थानों में रंजिश रजिस्टर बने और विशेष निगरानी रखी जाए। सभी क्षेत्राधिकारी एससी, एसटी अपराधों की मॉनिटरिंग नियमित रूप से करें, कहीं से भी गोकशी की शिकायत न आने पाए। 
          अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम प्रकाश को निर्देशित किया कि दोहरे की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News