UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौबेपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वैन में मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल*

Updated on: 13 June, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

चौबेपुर- चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी गाजीपुर नेशनल हाइवे पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने डायल-112 पुलिस वैन को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वैन में सवार चालक सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचे चिरई गांव के चौकी प्रभारी ने घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन कभी अपने कब्जे में ले लिया।मिली जानकारी के अनुसार भोर में चौबेपुर थाना से डायल 112 पुलिस वैन वाराणसी आ रही थी । वैन वाराणसी गाजीपुर नेशनल हाइवे पर जैसे ही पहुंची अचानक पीछे से आई ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वैन में बैठे हेड- कॉन्स्टेबल संतोष गोंड, कॉन्स्टेबल सोनू मौर्य और चालक राजेश यादव घायल हो गए।चिरईगांव चौकी की पुलिस टीम ने घायलों को पीएचसी पहुचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक राजेश यादव, कांस्टेबल सोनू गोड़ थाने वापस चले गए। वहीं, हेडकांस्टेबल संतोष को सिर में गंभीर चोट होने के कारण हालत गंभीर देख पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News