UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के रूपापुर गांव निवासिनी विवाहिता आराधना ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाई की अखिलेश पाण्डेय (पति), शीतला प्रसाद पांडेय उर्फ बरसाती (ससुर), सुशीला देवी (सास) व जेठ-जेठानी सभी लोग एक होकर शुक्रवार की रात मुझे लात, लाठी-डंडे से मारते हुए मां-बहन की भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे व बोले की तुम्हारे पिता दहेज में कम पैसा दिए है इस लिए हम लोग तुमको बराबर प्रताड़ित करते रहेंगे और किसी दिन जान से मारकर फेंक देंगे।विवाहिता के तहरीर पर शनिवार की सुबह मिर्जामुराद पुलिस ने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर विवाहिता को मेडिकल मुआवजा हेतु भेज दिया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News