UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने से सम्बन्धित मामले के वांछित अभियुक्त व बाल अपचारी को चोलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0357/2023 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व » पॉक्सो एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तौसीफ पुत्र स्व0 अलाउद्दीन निवासी ग्राम गडसरा थाना चोलापुर वाराणसी व 16 वर्षीय बाल अपचारी को आज दिनांक 22.08.2023 को समय करीब 11.30 बजे मौसा ढाबा के पास थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता सकुशल बरामद की गयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 हरिकृष्ण यादव,का0 हिमांशु सिंह,म0का0 ज्योति थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News