रजनी सोने की खास रिपोर्ट
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बलुआघाट में कपड़ा फेरी करने वाले के कमरे का ताला तोड़कर चोर दिनदहाड़े न
गदी और कपड़े पर हाथ साफ कर लिया। शामली जनपद के रहने वाले प्रवीण कुमार पुत्र ओमपाल सिंह मोहल्ला बलुआघाट में इमामबाड़े के निकट किराए का कमरा लेकर दिनभर फेरी कर रोजी रोटी कमाता है। बुधवार की सुबह वह अपने कमरे में ताला लगा कर कपड़ा बेचने के लिए घर से निकला शाम को जब वापस आया तो देखा की दरवाजे का ताला टूटा हुआ है तो उसमें रखा 30,000 रुपया नगर और कुछ कपड़े चोरी हो गए थे। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।