UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हरहुआ डाकघर हो गया बीमार,सप्ताहों से कार्य ठप

Updated on: 17 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ।हरहुआ स्थानीय विकासखंड के अंतर्गत हरहुआ बाजार स्थित उप डाकघर में पिछले एक सप्ताह से लगभग सभी कार्य बाधित है।डाकघर के पोस्ट मास्टर के बीमार होने के कारण डाकघर के जितने भी कार्य हैं जैसे धनराशि जमा,निकासी,रजिस्ट्री,डाक वितरण व अन्य सभी कार्य ठप पडे हुए हैं। डाकघर के खाता धारको का पैसा जमा नही होने से खाताधारक परेशान है। हरहुआ के आसपास गांव चक्का,औसानपुर,करोमा,भटौली,काजीसराय,गड़वा,देवनाथपुर,मोहनपुर,वार,बिरापट्टी,बहोरीपुर,प्रतापपट्टी,वाजिदपुर,कोईराजपुर,हरहुआ,रामसिंहपुर,सिंहापुर,दासेपुर,सहित अन्य गांव के लोगो का हरहुआ डाकघर से लेन-देन रजिस्ट्री डाक आना जाना बंद है।सबसे ज्यादा परेशानी स्पीडपोस्ट,रजिस्ट्री नही होने से ग्रामीणो को हो रही है ।यहां से लगभग 15 किलोमीटर दूर लोगों को रजिस्ट्री स्पीडपोस्ट कराने के लिए जाना पड़ रहा है।सूत्रों के अनुसार कोई लिपिक सस्पेंड हो गए है उनके स्थान पर कार्य करने वाले अचानक बीमार हो गए जिससे पूरा कार्य ठप है। इरफान हाशमी,राजेश,गुलाब,मीना देवी सहित कई लोग परेशान होकर चक्कर काट रहे हैं

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News