संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- मध्य प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस अफसर गौरव तिवारी प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय गृह मंत्रालय में पदस्थ होने जा रहे हैं। वे कैबिनेट सचिवालय दिल्ली में डायरेक्टर के पद पर चार साल के लिए सेवाएं देंगे। आदेश जारी होने के बाद राज्य सरकार ने भी तिवारी को रिलीव करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए वे पहले ही इनपेन्लड हो चुके थे, लेकिन राज्य सरकार ने रिलीव नहीं किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को रिलीव करने के लिए पत्र लिखा, जिसके बाद एटीएस एसपी के पद से उन्हें रिलीव कर दिया गया है। बता दें कि तिवारी मध्य प्रदेश में आतंकी विरोधी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों की • पड़ताल में जुटे हुए थे। इसका असर है कि पीएफआई के दो दर्जन सदस्यों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।