संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
आकाश गोस्वामी
*मेहनगर आजमगढ़* आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू नव वर्ष का पर्व बहुत ही जोर शोर से मनाया गया| बता दे की विक्रम संवत 2080 हिंदी कैलेंडर के हिसाब से पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अवनीश जी नगर प्रचारक सूर्य प्रभात जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता सहादुर जी धर्मेंद्र जी विजय जी और शुभम गिरी के उपस्थिति में यह कार्यक्रम ग्राम सभा नरसिंहपुर डीहा आजमगढ़ में स्थित पातालपुरी महादेव मंदिर पर संपन्न हुआ| उपयुक्त समय पर भारी हर्षोल्लास और पूरे जोश के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ| इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बहुत सारे कार्यकर्ता और और ग्राम सभा नरसिंहपुर के प्रधान पप्पू सिंह भी उपस्थित रहे|