UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*शिवपुर पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित दो वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 20 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी / वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 19.04.2023 को मु0नं0-230298 थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त देवचन्द्र यादव पुत्र स्व0 शिवनाथ यादव निवासी भरलाई थाना शिवपुर वाराणसी को समय करीब 07.10 बजे अभियुक्त के घर भरलाई थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से तथा मु0नं0-024713/21 धारा 138 एनआई एक्ट थाना शिवपुर से संबंधित वारण्टी रवि कुमार जायसवाल पुत्र मोहनलाल जायसवाल मनं० एस29/401 पाँचोपण्डवा थाना शिवपुर को समय करीब 10.50 बजे अभियुक्त के घर पांचोपण्डवा से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम मे उ0नि0 प्रशान्त गुप्ता,का0 बलराम वर्मा,उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News