UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रामेश्वर में छुट्टा मरकहवा सांड का आतंक,आधे दर्जन लोगों को कर चुका घायल।*

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*व्यापार मंडल रामेश्वर, जंसा व रामेष्वर मन्दिर पुजारी,महंत ने निजात दिलाने की जिला प्रशासन से उठाई मांग।*रामेश्वर,वाराणसी।* पंचक्रोशी के तीसरे पड़ाव तीर्थ धाम रामेश्वर में इन दिनों छुट्टा मरकहवा सांड से मन्दिर जाने वाले श्रद्धालु,बाजार में खरीददारी पर निकले ग्रामीण व व्यापारी भयभीत हैं। अक्सर टहलते हुए किसी न किसी पर वार कर बैठता है। स्थानीय निवासी शिवशंकर सिंह के अनुसार कई बार सांड को भगाया गया लेकिन फिर लौट आता है। अब तक दर्जनों लोगों को उठाकर फेक चुका है। मॉर्निंग वॉक करने वाले डरते हुए टहलते हैं। मन्दिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा,रामेश्वर मन्दिर के पुजारी आचार्य प0 अनूप तिवारी के अनुसार सांड से श्रद्धालु डरे रहते हैं। वहीं एस ओ जंसा पर भी वार कर चुका है। स्थानीय ग्राम पंचायत व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छुट्टा सांड से निजात दिलाने की मांग उठाई है। ब्लाक स्तर से इस दिशा में चुप्पी साधने को लेकर स्थानीय नागरिक नाराज हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News