संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। 22 अगस्त 2023 को काशी रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले में जाँच और कार्यवाही के लिए पुलिस कमिश्नर वाराणसी को दख़ल सङ्गठन की ओर से ज्ञापन पत्र सौंपा गया। पुलिस कमिश्नर ने परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि जांच चल रही है प्रकरण में न्याय होगा भरोसा रखें।ज्ञातव्य है कि,14 अगस्त 2023 की रात काशी रेलवे स्टेशन पर जिला चंदौली निवासी बनवासी परिवार की 5 वर्षीय बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म किया गया है और उसकी नृशंष हत्या कर दी गई है।परिवार काफी गरीब है। जंगल से पत्ता बीनकर बनारस आकर सपरिवार बेचता है। 14 अगस्त की रात पारस बनवासी सपरिवार काशी रेलवे स्टेशन रुके हुए थे। देर रात नींद खुलने पर बेटी को पास न पाकर पिता माता बौखला गए। रेलवे कर्मचारी,पुलिस,स्थानीय वेंडरों आदि से पूछा।पुलिस ने खोजबीन शुरू की। स्टेशन के पीछे राजघाट की ओर जाने वाले ढलान पर बच्ची की लाश मिली। थाने पर सम्पर्क करने पर जांच प्रचलन में है। कोई सुराग ठोस मिल नही रहा है का बयान मिल रहा है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार के ही लोगो को थाने बुला बुलाकर जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।ज्ञापन की माँग निम्नलिखित रहे।
*1* मृत बच्ची के अपराधी को ढूंढ कर जल्द से जल्द जेल भेजा जाए ।
*2* विसरा और स्वैब जांच के लिए भेजा जाए ।
*3* मृतका के परिवार को न्यायोचित मुवावजा मिले।
*4* केस को महिला अपराध देखने वाले विभाग को सुपुर्द किया जाए। परिवार के साथ संवेदना पूर्वक व्यवहार किया जाए,उस परिवार की बच्ची की हत्या हुई है ये ध्यान दिया जाए।
*5* पीड़ित परिवार गरीबी और बेबसी में अभी भी सड़क पर सपरिवार पत्ता बेचने को मजबूर है। इस बीच अमानवीय ढंग से मृतका के परिवार के ही लोगों को पुलिस बार बार थाने न बुलाए। *6* मृतक बच्ची के बड़े पिता को पिछले 6 दिन से पुलिस कस्टडी में रखे हुए है। पुलिस को लगता है कि व्यक्ति दोषी है तो उसे जेल भेजा जाए। ऐसे जेल न भेजकर अपने कस्टडी में रखकर जो प्रक्रिया पुलिस चला रही है वो विधि सम्मत नही है। और मानवाधिकार कानूनों सहित सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन है। 7 जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों पर ध्यान देकर कार्रवाई किया जाए। पुलिस के बयान से पता चला है कि सीसीटीवी कैमरे ना होने की वजह से अपराधी पकड़ में नहीं आया है। हमारी मांग है कि घटना की रात प्लेटफॉर्म पर तैनात रेलवे पुलिस बल के लोगो से भी पूछताछ की जाए।ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में मृत बच्ची के मां पिता,परिवार के अन्य 8 सदस्य साथ दखल सङ्गठन की ओर से प्रमुख रूप से रंजू सिंह,नीति,एडo प्रियंका,शालिनी,दीक्षा,शिवांगी,शबनम,सना,वल्लभाचार्य पांडेय,मिथिलेश,सतेंद्र यादव,,धनंजय,साहिल,प्रेम प्रकाश और मुगलसराय से मोहम्द मुन्ना,मोहम्द तारीख आदि शामिल रहे।