UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राजातालाब पुलिस नें चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त तेज सिंह चौहान को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण व एक अन्य मुकदमें से सम्बन्धित चोरी का मोबाइल बरामद*

Updated on: 13 June, 2026

ज्ञान प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 12-08-2023 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0132/2023 धारा 380/457/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त तेज सिंह चौहान पुत्र मुरली सिंह चौहान नि0 टडिया कन्नाडाडी थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को रेलवे स्टेशन राजातालाब के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 02 अदद पायल सफेद घातु व 02 जोड़ा विछिया सफेद धातु की व 01 अदद मंगलसूत्र पीला धातु व मु0अ0सं0 240/22 धारा 379,411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित एक अदद एन्ड्रोयाड मोबाइल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी कस्बा,उ0नि0 अनिल कुमार यादव,उ0नि0 उमेश कुमार,हे0का0 सालिक सिंह यादव थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News