UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*स्वच्छांजलि एवं गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन*,

Updated on: 13 June, 2026

 चोलापुर वाराणसी में" स्वच्छांजलि पखवाड़ा"तथा गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में साफ - सफाई व प्रभात फेरी निकाल कर शहीद स्मारक पर बच्चों तथा विद्यालय परिवार द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण का उनके जीवन गाथाओं पर विस्तृत चर्चा की गई । छात्राओं द्वारा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने बच्चों को गांधी जी तथा शास्त्री जी के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रेरक कथाओं से अवगत कराया,तथा बच्चों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।इस अवसर विद्यालय की शिक्षिका डॉ.अनीता गिरि ,चंद्रिका, आरती कुमारी, अंजू यादव, नंदिता यादव, सरिता कुशवाहा, रंजना दुबे, डॉ.विशालाक्षी देवी, अर्चना चौबे, अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा, अनामिका तथा वंदना आदि लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News