UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जंसा थाने का दरोगा एक लाख रूपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा*

Updated on: 13 June, 2026

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मुकदमे से एक व्यक्ति का नाम हटाने के लिए मांग रहा था एक लाख रूपये भुक्तभोगी सैफ से पहले ले चुका था दस हजार रूपये*

 

वाराणसी- जंसा थाने के कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक वर्मा को गुरुवार को एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) की टीम ने एक लाख रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन की टीम घूसखोर दरोगा को पकड़ कर रोहनिया थाने ले गई। टीम ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद अदालत में पेश करने ले गई।प्रकरण के अनुसार, बेरुका गांव निवासी सैफ ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकाने सहित अन्य आरोपों में जंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण के एक आरोपी अमजद का नाम मुकदमे से निकालने के लिए उससे विवेचक अभिषेक वर्मा ने एक लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि दरोगा 10 हजार रुपये अमजद से ले भी चुका था। बाकी रुपये देने में अमजद ने असमर्थता जताई तो दरोगा ने उस पर दबाव बनाया। बार-बार वह दरोगा से गुहार लगाता रहा लेकिन उनसे बिना पूरा पैसा के एक बात नही सुनी। यहां तक कहाकि उसे आला अधिकारियों को रूपये देने होते हैं। दरोगा की इन हरकतों से पेरशान अमजद ने दरोगा की शिकायत एंटी करप्शन की टीम से की। एंटी करप्शन की टीम ने केमिकल लगे हुए नोट अमजद को देकर दरोगा को दीनदासपुर गांव में बुलाने के लिए कहा। अमजद ने जैसे ही नोटों की गड्डी दरोगा अभिषेक वर्मा को थमाई, वैसे ही एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने उसे दबोच लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News