विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-2220/19 स्टेट बनाम प्रमोद कुमार सिंह धारा 323/504 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त प्रमोद कुमार सिंह पुत्र स्व0 सकलनरायन सिंह निवासी रौना खुर्द थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक - 17.04.2023 को समय करीब 18.45 बजे दबिश देकर वारंटी के घर ग्राम रौनाखुर्द से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 राम प्रवेश गौतम चौकी प्रभारी मुर्दहा,का० प्रमोद कुमार यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।