UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बनारस के मंच पर सायंकाल काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विशेष चरण के अंतर्गत सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- 11 सितंबर 2023 को जिला प्रशासन वाराणसी के तत्वावधान में अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर सायंकाल काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विशेष चरण के अंतर्गत सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें डॉ श्रावणी विश्वास जो आकाशवाणी और दूरदर्शन की एक ग्रेड की कलाकार हैं उन्होंने अपने सितार वादन में (अलाप,जोड़, मध्यलय गत तीनताल, एवं एक ताल झाला) एवम प्रसिद्ध भजन सम्राट पंडित अनूप जलोटा जी की प्रसिद्ध भजन ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन की मनमोहक एवं अद्भुत प्रस्तुति से दर्शक गण के हृदय को आनंदित किया।संगतकार कलाकारों में तबले पर पंडित रजनीश तिवारी और तानपुरा पर श्री रोनित चटर्जी उपस्थित रहे। श्री अमूल्य सिन्हा अध्यक्ष अभिनव विचार मंच,श्री नूरुल शेख उपाध्यक्ष अभिनव विचार मंच,जी के करकमलों से कलाकारो का सम्मान करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।सुबह ए बनारस परिसर में महोत्सव का संयोजन डॉक्टर रत्नेश वर्मा ,सचिव सुबह ए बनारस ने किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सीमा केसरी ने किया। इस अवसर पर सुबह ए बनारस के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा, श्री श्याम कुमार केसरी सहित भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News