UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*प्रधानमंत्री के जन्मदिन के पूर्व रक्तदान शिविर को लेकर भाजयुमो ने किया बैठक*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- रामनगर भारतीय जनता युवा मोर्चा रामनगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी के नेतृत्व में श्री राम एकेडमी रामपुर में बैठक सम्पन्न हुआ जिसमे 17 सितम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पूर्व भाजयुमो वाराणसी महानगर द्वारा आयोजित वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें रामनगर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ चढ़ हिस्सा लेने का प्रण लिया जिसमें रामनगर मण्डल से 100 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करेंगे बैठक के मुख्य अतिथि भाजयुमो महानगर कोषाध्यक्ष सुयश अग्रवाल जी ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर,प्रदेश स्तर, महानगर स्तर पर रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है जिस रक्तदान शिविर में वाराणसी महानगर हमेशा से अव्वल रहा है जिसमें रामनगर की भुमिका हमेशा से रक्तदान शिविर कार्यक्रम में अव्वल की रहता है इसबार भी रामनगर मण्डल सभी मण्डलों में सबसे अधिक रक्तदान करेगा और रक्तदान कर प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं संदेश देगा। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो कोषाध्यक्ष सुयश अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी,उपाध्यक्ष सत्यम पांडे, आलोक कुमार,विश्वजीत कसेरा, शिवम दूबे,महामंत्री सुचित पाठक, विकास बघेल,मंत्री अभिषेक विश्वकर्मा,आनंद शर्मा,जय किशन जायसवाल,चंदन जायसवाल,आशीष सिंह राजपूत,संदीप चौहान,ओम कसेरा,प्रिंस कस्यप,पवन कुमार,विजय प्रजापति, गुलाब बिंद,उमेश मौर्या व मण्डल के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News