विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी / लूट की घटनाओं के अनावरण व वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम उ0नि0प्र0 रोहित तिवारी मय हमराह हे0का0 रजनीश सिंह व का० शिवशंकर कुमार, म0का0 नीतू सिंह के मय जीप सरकारी के देखभाल क्षेत्र मे मामूर था की कटारी के पास कुछ लड़के आते जाते लडकियो पर अश्लील इशारे कर रहे थे जिनको पकड कर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. धीरज सेठ पुत्र चन्द्रमा सेठ निवासी धरसौना थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष 2. मनीष यादव पुत्र रामसागर यादव निवासी भवानीपुर थाना चोलापुर उम्र करीब 19 वर्ष 3. मनीष यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम धरांग थाना चोलापुर उम्र करीब 19 वर्ष 4 पंचदेव यादव पुत्र झग्गन यादव निवासी ग्राम लोहगाजर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष 5. विशाल यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी धरांग थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष 6. गोविन्द उर्फ गोलू यादव पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम धरसौना थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष बताये जिनको उनके जूर्म धारा 294 भादवि का बोध कराते हुए दिनांक 13.04.2023 को समय करीब 15.15 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0प्र0 रोहित तिवारी,हे0का0 रजनीश सिंह,का0 शिवशंकर कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।