UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बच्चों के स्वास्थ्य पोषण व मानसिक बृद्धि में आंगनबाड़ी केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका।*

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ।* जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के पोषण स्वास्थ्य एवं मानसिक स्तर की वृद्धि में आंगनवाड़ी केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका है । जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश के क्रम में गोद लिए गए तीन आंगनवाड़ी केंद्रों गोपपुर प्रथम,गोपपुर द्वितीय तथा अमर पट्टी प्रथम का भ्रमण करने के दौरान व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि समन्वित बाल विकास योजना के अंतर्गत टीकाकरण,स्वास्थ्य जांच,पोषण एवं स्वास्थ्य की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। आंगनवाड़ी केंद्र अमर पट्टी प्रथम की कार्यकारिणी द्वारा बताया गया कि केंद्र पर स्वास्थ्य पेयजल की व्यवस्था नहीं है इस पर पर्यवेक्षक विमल कुमार सिंह ने तत्काल स्वच्छ पेयजल व्यवस्था हेतु वाटर फिल्टर मंगा कर केंद्र को मुहैया कराया। गोपपुर - प्रथम की कार्यकत्री आंगनवाड़ी केंद्र से उपस्थित मिली। केंद्र समाज की दिशा व दशा को ठीक कर सकने में सक्षम मिली।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News