UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भंडारी स्टेशन पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने रात्रि में बंद कराया चाय पान की दुकान यात्री हलकान

Updated on: 17 June, 2026

रजनी सोने की खास रिपोर्ट
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भंडारी भंडारी जंक्शन के सामने बुधवार की शाम अराजक तत्वों द्वारा कई दुकानों पर तोड़फोड़ करने के साथ हवा में गोली चलाने के बाद जब वह फरार हो गए तब हवा में तीर मारते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी पुरानी एक कहावत को चरितार्थ किया की धोबिया के ना पावे गधे का कान मुरैरे वहां देर रात तक ट्रेन से उतरने वाले राहगीरों के लिए चाय पान दूध आदि की दुकानें खुली रहती है पुलिस ने हिदायत दे दिया कि दुकाने 10:00 बजे रात्रि के बाद बंद रहेगी। वहां की दुकानदार पुलिस का यह आदेश सुनकर सकते में आ गए की अराजक तत्वों द्वारा उनकी दुकानों को तोड़ा गया और हवा में फायरिंग कर दहशत जहां फैलाई गई वहीं अब पुलिस का यह नया आदेश उनके लिए और भी सर दर्द बन गया। हुआ भी कुछ ऐसा की देर रात्रि पुलिस ने पहुंचकर सभी खानपान की दुकानें बंद करा दिया। ट्रेन से उतरने वाले लोग चाय नाश्ता और आदि सामग्री के लिए तरस गए। कई यात्रियों के बच्चे दूध के लिए तरस गए। लेकिन पुलिस जहां सुरक्षा व्यवस्था ना दे सकी वही दुकानें बंद करने का आदेश देकर दुकानदारों को जहां भारी क्षति हुई है वही यात्रियों को भी खानपान की सुविधा को सेंध लग गई है। अराजक तत्वों द्वारा जो हरकत शहर के व्यस्त इलाके भंडारी स्टेशन के पास घटना को गठित किया गया इससे पूरे नगर में भय एवं दहशत व्याप्त है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News