UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हेलीकॉप्टर शॉट के साथ संपन्न हुई निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2*

Updated on: 17 April, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी-भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी भोजपुरी फ़िल्म संघर्ष 2 की शूटिंग खत्म हो गई है। इस बात की जानकारी खुद निर्माता रत्नाकर कुमार ने फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें फिल्म से जुड़े टीम नजर आ रही है। वही उनके पीछे एक हेलीकॉप्टर भी खड़ा हुआ है। फ़ोटो के कैप्शन कंप्लीट संघर्ष2.. हेलीकॉप्टर शॉट्स थैंक्स। ये कैप्शन और फ़ोटो तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं कि निर्माता रत्नाकर कुमार निर्मित सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग हेलीकॉप्टर शॉट के साथ संपन्न हुई है। फिल्म में खेसारी लाल यादव अपने चर परिचित एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं जैसा कि उनके फर्स्ट लुक में आपको देखने को मिला था। जल्द ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर दर्शकों के बीच रिलीज किया जाएगा। फिल्म में खेसारी के साथ दर्शकों को मेघाश्री, माही श्रीवास्तव और सबा खान की तिकड़ी नजर आएगी। फ़िल्म का निर्देशन खेसारी के चहिते निर्देशक पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में आपको 80 के दशक की दमदार आवाज भी सुनने को मिलने वाली है। ये आवाज किसी और कि नहीं बल्कि बॉलीवुड के लेजेंड अभिनेता सुरेश ओबेरॉय की है। उनकी आवाज आपको सूत्रधार के तौर पर सुनाई देने वाली है।हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का बहुत बढ़िया रिस्पांस मिला है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, अभिनेत्री मेघाश्री, माही श्रीवास्तव और सबा खान नजर आने वाली हैं इनके अभिनेता संजय पांडेय, सुशील सिंह, अनूप अरोरा, पप्पू यादव, विनीत विशाल, नीलम वशिष्ठ, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, गौरव राय, मनीष चतुर्वेदी, निशा तिवारी, आकाश सिसोदिया उर्फ अक्की सहित कई अन्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं, वही इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। फिल्म के राइटर एंड स्टोरी वीरू ठाकुर, म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, डीओपी आरआर प्रिंस, कॉस्ट्यूम बादशाह, मार्केटिंग हेड विजय यादव और प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News