UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एआरओ व एसआई राजातालाब को पत्र सौप सीएम तक भेज समस्या निस्तारण का किया माँग* 

Updated on: 05 June, 2026

सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट

 

 *सेवापुरी ब्लाक अध्यक्ष ने सीएम के नाम ज्ञापित पाँच सूत्रीय की माँग* 

वाराणसी: राजातालाब/-आल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर के तत्वाधान में शुक्रवार को तहसील राजातालाब में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गुलाब चंद यादव तथा पूर्ति निरीक्षक अनूप कुमार को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापित कोटेदारों से सम्बंधित पाँच सूत्रीय माँग पत्र सौंपकर समस्या निस्तारण का किया माँग।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेवापुरी कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय ने कहा कि यदि सरकार हम लोगों की समस्याओं के बाबत कुछ नए उचित कार्यवाही नहीं सुनिश्चित करती है तो हम लोग प्रदेश कार्यकारिणी के अनुसार धरना प्रदर्शन व अनशन करेंगे।वही ब्लॉक अध्यक्ष आराजी लाइन अरुण जायसवाल ने कहा कि हम लोगों की मांगे उचित है सरकार राशन विक्रेताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और सरकार से न्याय की गुहार लगाकर राशन विक्रेता थक गए हैं।इस बाबत सरकार के द्वारा कोई सार्थक जवाब नहीं मिला है।एक बार पुनः हम लोगों ने विश्वास जगा कर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पूर्ति निरीक्षक राजातालाब के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है,जिसमें हम लोगों को पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा अवश्य ही उचित कार्यवाही किया जाएगा।कोटेदारों का माँग रहा कि तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल कमीशन व तीस हजार महीना मानदेय सभी कोटेदारों को मिले,कोटेदारों को पचास लाख का बीमा व कोरोना काल मे मृतक कोटेदार के परिवार को पचास लाख सहयोग राशि राजस्थान व गुजरात राज्य के तर्ज पर मिले,2001 से अब तक का बकाया भुगतान प्रदेश के सभी कोटेदारों को कियाया जाय,ई-पास मशीन से ऑनलाइन वितरण किया जा रहा है सबका रिकार्ड ऑनलाइन मौजूद है जिसके बाद भी बिक्री रजिस्टर,स्टॉक रजिस्टर,वितरण प्रमाण पत्र का माँग किया जाता है जिसे समाप्त किया जाय व ई-पास मशीन में 4 जी व 5 जी सीम लगाया जाए के साथ हैंडलिंग लास(छीजन)एक किलो प्रति क्विंटल कियाया जाय इत्यादि माँग कोटेदारों की रही।इस अवसर पर सेवापुरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु नारायण पाण्डेय,आराजी लाइन अध्यक्ष अरुण जायसवाल,जिला मिडिया प्रभारी उपदेश मिश्रा सनी,जिला सचिव पंकज मिश्रा,जिला सचिव विनोद पाण्डेय,नासिर खान,नीरज सिंह सहित दर्जनों राशन विक्रेता उपस्थित रहें।फोटो

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News