अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।स्थानीय विकासखंड मे आयर तथा गोसाईपुर छोटा मे स्थापित गेंहू क्रय केन्द्रो पर अभी गेंहू खरीद शून्य ही है ।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अजीत सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने दोनो केन्द्रों का दौरा किया,जहाँ इलेक्ट्रॉनिक कांटा,नमीमापक यंत्र, झरना,पंखा, डस्टर इत्यादि सभी व्यवस्थायें चौकस मिलीं। दोनो केन्द्रों पर एक- एक हजार बोरे भी उपलब्ध पाए गए।क्रय केन्द्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद मिश्र और अरविंद दुबे ने बताया कि केन्द्र पर गेंहू की आवक मे अभी दो से तीन दिन की देरी है।केन्द्र प्रभारी ने यह भी कहा कि ओलावृष्टि से गेंहू की फसल खराब होने से केन्द्र पर गेंहू पहुंचने मे विलंब हो रहा है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि गेंहू क्रय 1 अप्रैल से 15 जून तक निर्बाध रूप से चलेगा तथा रविवार और राजपत्रित अवकाशो को छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम छः बजे तक गेंहू खरीद होगी।उन्होने यह भी बताया कि गेंहू का समर्थन मूल्य इस बार 2125 रूपए कुंटल रखा गया है और सौ कुंटल तक गेंहू की बिक्री के लिये उसका राजस्व विभाग से किसान की जोत या रकबा का सत्यापन कराने की कोई जरूरत नही होगी।निरीक्षण के समय दुर्गा मिश्र,अरविंद दूबे,रामवृक्ष वर्मा,अभय कुमारसिंह,द्वारिका,रमेश तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।