UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ट्रक के धक्के से पति पत्नी की मौत*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत काजिसराय में मंगलवार दोपहर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष हैं, दोनों बाइक से शहर की तरफ आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लाश कब्‍जे में लेकर उनके पास से मिले कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

       जानकारी अनुसार मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर, कैथौली निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव(38) अपनी पत्नी पूजा श्रीवास्तव(35) और दो बेटों के साथ पिंडरा में किराए के मकान में रहकर करखियाव में एक फ़ूड कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को अमित अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। पति पत्नी वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर काजिसराय में पहुंचे थे, इसी दौरान बाबतपुर की तरफ से वाराणसी की तरफ आ रही तेज रफ्तार की ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पति-पत्नी दोनों गिर गए और ट्रक चालक उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया और बाइक को किनारे किया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर शिवपुर मर्चरी में रखवा दिया। गाड़ी नंबर और मृतक के पास कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई।

वहीं ट्रक को एडीसीपी गोमती ज़ोन के नेतृत्व में बड़ागांव थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय व पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज से जांच पड़ताल के बाद रिंग रोड फेज-1से गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी ने कहा मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News