अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर।* स्वर्गीय लक्ष्मी कांत पांडेय उर्फ चिकन गुरु के स्मृति में उत्तर प्रदेश केसरी महिला एवं पुरुष व उत्तर प्रदेश कुमार कुश्ती प्रतियोगिता 12 फरवरी को कोइरीपुर खुर्द निकट पांचों शिवाला वाराणसी में आयोजित है। जिसका वजन प्रतियोगिता स्थल पर 11 फरवरी को सम्पन्न हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश केसरी में 35 पहलवान और उत्तर प्रदेश कुमार में 42 पहलवान एवं उत्तर प्रदेश महिला केसरी में 30 पहलवान कुल 107 पहलवानों ने वजन दिया।इनमे से 8 इण्टरनेशनल,16 नेशनल स्तर के पहलवान हैं प्रमुख पहलवानों में राहुल यादव,आकाश,मुकुल,कलवा,पूजा,वैष्णवी,ज्योति कुमारी,कशिश यादव शामिल हैं। निर्णायक में राम सजन यादव,अशोक यादव,सुरेंद्र यादव,सुभाष यादव,राम नरेश यादव,उमेश कुमार ने सहयोग किया।