सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना अंतर्गत भिखारीपुर क्रॉसिंग के पास बावन बीघा नाम से विख्यात बगीचे में मिर्जापुर जमुआ दुनाई गांव के निवासी हर्ष दुबे पुत्र स्व. लल्लू का शव पेड़ से बीच बगीचे में लटका मिला । तड़ने सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले तो राहगीर द्वारा नजर पहुँची तब दूर से ही आशंका जतायी नजदीक पहुंचने पर उन्होंने पेड़ से लटकता शव देखकर पुलिस को सूचना दिए। मौके पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी व खजुरी चौकी इंचार्ज पहुंच कर पुलिस इस घटना की छानबीन करने लगी व फोरेंसिक टीम को मौके की सूचना दिए। परिवार वालों का कहना है कि मृतक 15 दिनों से घर नहीं थे. मृतक दो भाई में बड़ा था, मृतक को एक बेटा व एक बेटी है । पास में ही उस युवक की साइकिल मिली ।घटनास्थल पर मिर्जामुराद पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विविध कार्यवाही के लिए भेज दी।