संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर,वाराणसी।* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रेडियो कार्यक्रम मन की बात रविवार को 100 वां एपिसोड ग्रामीणों द्वारा एकजुट होकर सुनी गई । ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री की न सिर्फ बातें सुनी बल्कि उसे आत्मसात भी करने का संकल्प लिया गया । रुद्रांश सेवा के अध्यक्ष प्रीतेश व नमो नमः सेवा समिति के अध्यक्ष रंजीत तिवारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जगापट्टी व बरेमा के ग्राम सचिवालय पर ग्रामीणों ने मन की बात सुनी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित व यशस्वी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है । इस दौरान जयदीप सैनी,सतीश कुमार पासवान,राहुल गौड़,अभिषेक माली,अमित कुमार पासवान,रितेश त्रिपाठी,विनीत माली,मोनू गौड़,संदीप गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।