संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना ने बताया कि बक्सा,जनपद- जौनपुर,उ.प्र द्वारा बताया गया कि मेरा फिनो पेमेन्ट बैक का ग्राहक सेवा केन्द्र है और वादी के मोबाइल नंबर पर अक्सर फिनो पेमेन्ट बैक के अधिकारियों का आता रहता हैं।16/08/2022 को वादी के मो0नं0 पर अज्ञात मोबाइल न0 से काल आता है।अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर फिनो का साइन बोर्ड भेजने हेतू आइडी एवं पता पुछा जाता है,जिसे नार्मल प्रक्रिया समझकर वादी ने उपलब्ध करा दिया गया,उसी दिन रात को आवेदक के फिनो ओडी खाता से लगभग 7 लाख 58 हजार रूपये,धोखाधड़ी कर लिया गया जिसके संबन्ध में जाचोपरान्त थाना हाजा पर मु.अ.सं. – 0026/2022 धारा -417, 420 I.P.C & 66 D I.T. ACT में मुकदमा पंजीकृत कर किया गया ।उपरोक्त प्रकरण में साइबर क्राइम थाना वाराणसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबन्धित वादी का बैंक के नोडल अधिकारी सहयोग लेते हुए व संबन्धित बैंक के नोडल अधिकारी जिस खाते में पैसा गया था,से साइबर तकनीकी व ट्रिक का प्रयोग करते हुए लगातार प्रभावी पत्राचार व वार्तालाप करते विभिन्न खातों में लगभग 3,35,000/- रूपये हुए खाते को सीज कराया गया था।तत्पश्चात् उच्चाधिकारीगणों के आदेश निर्देश के क्रम में माननीय न्यायालय व संबन्धित बैंक व विभिन्न इंटरमीडियरी कंपनियों से पत्राचार/वार्तालाप/समन्वय स्थापित कर वादी के खाते में 2,77,387/- रूपये वापस कराया गया।जिस पर आज वादी द्वारा लिखित रूप से तहरीर देकर सहयोग व कार्यवाही के लिए थाना साइबर क्राइम टीम को धन्यवाद दिया तथा भूरि –भूरि प्रशंसा किया।