UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

फूलपुर पुलिस द्वारा नाजायज गांजा बेच रहे एक बाल अपाचारी सहित दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 2.600 कि.ग्रा. नाजायज गाँजा, 8 ग्राम स्मैक व बिक्री के 1, 18,980/- बरामद*

Updated on: 05 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.06.2023 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगारी बाजार में स्थित एक घर में अवैध रूप से नाजायज गांजा व स्मैक बेच रहे दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 मानिक गुप्ता उम्र करीब 52 वर्ष, उसकी पत्नी अनिता गुप्ता पत्नी दिनेश कुमार गुप्ता उम्र 50 वर्ष व एक बाल अपचारी को पकड़कर चेक किया गया तो कुल 02.600 कि.ग्रा. नाजायज गांजा व दो डिब्बी में 08 ग्राम भूरे रंग का पाउडर स्मैक बिक्री के 1, 18,980/- (एक लाख, अट्ठारह हजार नौ सौ अस्सी) रूपये बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0200/2023 धारा 8/20/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसीपी श्री अमित कुमार पाण्डेय, सर्किल पिण्डरा,उ0नि0 श्री विवेकानन्द द्विवेदी,उ0नि0 श्री अमित कुमार यादव,हे0का0 संजय यादव,का0 निशान्त विश्वकर्मा,म0का0 संध्या पाण्डेय,का0 सर्वेश, सर्किल पिण्डरा, गोमती जोन कमि० वाराणसीवाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News