UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सिगरा पुलिस द्वारा गलत बिल नम्बर पर दवा मगांने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 22 July, 2026

विकास सिंह की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु०ज० नं० 164/2023 धारा 420 भादवि0 व 8/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रशान्त चौरसिया पुत्र सोहन लाल नि0 प्रो वैभवी मेडिको, K61/1360 सप्तसागर, बुलानाला, वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष को रोडवेज बस स्टैण्ड थाना सिगरा वाराणसी से समय करीब 13:00 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम मे श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,का0 श्री संतोष राय,का0 श्री योगेश गुमा थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे.

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News