अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त पिता द्वारा अपने पुत्र को जो नशे का आदी होने व घर का सारा सामान को बन्धक कर देने से परेशान होकर गुस्से में बटखरे से मार कर घायल कर देने व पुत्र ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/2023 धारा 304 भा०० वि० में वांछित अभियुक्त पिता प्रेम कन्नौजिया को आज दिनांक 16.06.2023 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना वल्लीपुर गेट के पास थाना बड़ागांव से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध श्री अवधेश तिवारी,हे0का0 सत्यप्रकाश,का0 अजय कुमार थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।