UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कोविड के नये वैरियंट को लेकर हरहुआ स्वास्थ्य विभाग सतर्क*।

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

*जारी एडवाइजरी के अनुरूप चिकित्सको स्वास्थ कर्मियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश* *मास्क लगाना हुआ जरूरी*हरहुआ।**चीन समेत कई देशों में फिर से कोविड के बढ़ते मरीजों को देखते हुये और इस नए वैरियंट को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर पीएचसी हरहुआ व सीएचसी पुआरी कला पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं।पीएचसी प्रभारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार व डॉ0 दीपकेश्वर ने बताया कि कोविड के इस वैरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । द्वय प्रभारियों ने कहा कि आमजन को डरने की नहीं,बल्कि सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। इसके लिए कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन करें । नए वैरियंट से बचाव के लिए मास्क और दो गज की दूरी का पालन करें। साथ ही सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। जाँच व उपचार के इंतजाम किये जा रहे हैं। कोविड संक्रमितों की जांच,ऑक्सीजन से लेकर आरटीपीसीआर,मास्क,पीपीई किट व ग्लब्स रखें जायँगे। प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि मास्क लगाने के बाद ही घर से बाहर निकलें और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें,भीड़ का हिस्सा न बनें,इसमें लापरवाही न करें। अनावश्यक रूप से किसी वस्तु को छूने से बचें और अपने हाथों को सेनेटाइज करना न भूलें। घर लौटने पर सबसे पहले साबुन-पानी से हाथ अच्छे से धोना न भूलें। उन्होने कहा कि जुकाम,खांसी,बुखार के लक्षण आने पर स्वास्थ्य केन्द्र पर आकर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेकर अपना कोविड टेस्ट अवश्य कराए।इसमें हर वर्ग के लोगों से सहयोग ली जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News