UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पिण्डरा सर्किल के थाना फूलपुर, सिंधोरा, चोलापुर तथा चौबेपुर के थाना प्रभारी के साथ किया समीक्षा बैठक

Updated on: 17 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पिण्डरा सर्किल के थाना फूलपुर, सिंधोरा, चोलापुर तथा चौबेपुर के थाना प्रभारी के साथ किया समीक्षा बैठक

वाराणसी-पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरहुआ में पिण्डरा सर्किल के थाना फूलपुर, चोलापुर थाना प्रभारीतथा चौबेपुर के थाना प्रभारी व उप निरीक्षकगण के साथ अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा थाने में लम्बित हत्या, लूट, डकैती, महिला संबंधी अपराध के बारे में विस्तृत समीक्षा की गई तथा समस्त विवेचकों को गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला सम्बन्धित अपराधो (पॉक्सो अधिनियम) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर,चोलापुर थाना प्रभारी,सिंधोरा तथा चौबेपुर व पिण्डरा सर्किल के उप निरीक्षकगण मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News