UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में जयश्री मारकण्डेय आईटीआई की टीम विजेता घोषित।*

Updated on: 17 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 

मारकण्डेय ग्रुप ऑफ आई०टी०आई० के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के नवें दिन आज गुरुवार को क्रिकेट मैच का फाइनल खेला गया जिसमें जयश्री मारकण्डेय आईटीआई की इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष की टीम, श्री मारकण्डेय आईटीआई की इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष की टीम को परास्त कर विजई हुई। विजेता टीम के खिलाड़ियों को कल समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आज के कार्यक्रम के अतिथिगण भीष्म नारायण यादव, करण पांडेय, कमलेश यादव पूर्व प्रधान, पमपम सिंह, सौरभ तिवारी, विकास यादव, रामअवध सोनकर, मनोज गिरी व दर्शकों का स्वागत निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मौर्या व दिशा निर्देशन राहुल कुमार एवं पारस यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मारकण्डेय आई०टी०आई० के संथापक अरुण कुमार तिवारी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News